इस साल का तीसरा और अखरी सूर्य ग्रहण आज, दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा ग्रहण

खबरें अभी तक। साल 2018 का तीसरा और आखरी सूर्य ग्रहण आज लगने वाला है। हालांकि इस बार यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो कि तीन घंटे का होगा। खास बात यह है कि इस बार यह आंशिक सूर्य ग्रहण पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध में दिखाई देगा। यानी कि भारत के लोग इस सूर्य ग्रहण का दीदार नहीं कर पाएंगे।

इस बार का सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजे खत्म होगा। ग्रहणकाल का सूतक लगभग 12 घंटे पहले लगेगा। इस बार आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो कि पृथ्वीख के उत्तरी गोलार्द्ध यानी कि उत्तरी यूरोप से लेकर पूर्वी एशिया और रूस में दिखाई देगा।

Image result for इस साल का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज, दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू से ग्रहण

भारत के पड़ोसी देश चीन के अलावा यह नॉर्थ अमेरिका, नॉर्थ पश्चिमी एशिया, साउथ कोरिया और मॉस्को में भी देखा जा सकेगा। भारत में साल के इस अंतिम सूर्य ग्रहण के दीदार नहीं होंगे। नासा के मुताबिक, इन इलाकों में रहने वाले लोग 65 फीसदी आंशिक सूर्य ग्रहण का दीदार कर पाएंगे। इस साल की तरह अगले साल भी 3 सूर्यग्रहण लगेंगे।

पहला 6 जनवरी, दूसरा 2 जुलाई और तीसरा 26 अगस्त को होगा। आज शनि अमावस्या है और हरियाली अमावस्या का भी संयोग बना है। यह एक दुर्लभ संयोग है क्योंकि सावन के महीने में शनिवार के दिन हर साल अमावस्या तिथि नहीं लगती है।