कृष्ण बेदी का पूर्व सरकार पर आरोप

खबरें अभी तक। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने पूर्व की कांग्रेस हुड्डा सरकार  के तहसीलदार व नायब तहसीलदार पर लगाया आरोप लगभग 90 तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने किया भ्र्ष्टाचार। अपने चहेते भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लाभ पहुंचाने के लिए किए करोड़ों रुपए के घोटाले हरियाणा विधानसभा की PAC कमेटी के  पास आया था केस,PAC ने की थी जांच , जांच में पाए गए दोषी। तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने किया भ्र्ष्टाचार। स्टाम्प ड्यूटी ज्यादा बनी लेकिन दिखाई गई कम कांग्रेस की  सरकार के समय 2011 से 2013 के बीच हुई धांधली।

विधानसभा की पीएससी की तरफ से रेवन्यू विभाग के अधिकारियों पर अनियमितताओं में मामले में की गई रिकमेंडेशन पर कहा की पिएएसी मजबूत और सक्षम कमिटी है उसकी रेकमेंडेशन पर सख्त कार्यवाही करेंगे ।

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि सीबीआई का शिकंजा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के काफी नजदीक है और वह शिकंजा जल्दी टाइट होने जा रहा है और आने वाला समय तिहाड़ जेल में होगा। करोड़ों अरबों की जमीन हुड्डा को लाभ पहुंचाने के लिए दी। कृष्ण बेदी ने कहा कि आज उनकी टीम के लोग भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नकार रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सारे घडले घोटालों का केंद्रीय नेतृत्व को पता है इसीलिए कांग्रेस के अध्य्क्ष राहुल गांधी भी उन्हें मुंह नहीं लगा रहे हैं।

यही कारण है ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सेवी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बाहर कर दिया गया है। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जिन भी लोगों ने भ्रष्टाचार किया है उनकी सरकार उनकी सरकार उन्हें इमानदारी से ही जेल के पीछे भेजने का काम भी करेगी। छात्र संघ चुनाव के बारे में राज्यमंत्री ने इनेलो पर प्रहार करते हुए कहा कि सरकार लिंगदोह कमेटी के अनुसार चुनाव करवाएगी और भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में भी कहा था।

उनकी सरकार आने पर छात्र संघ चुनाव जरूर कराए जाएंगे सितंबर के आखिरी  सप्ताह तक प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ के चुनाव हो जाएंगे उन्होंने आरोप लगाया कि जब चौटाला की सरकार थी तब उन्हें छात्रसंघ चुनाव की याद नहीं आई 10 साल कांग्रेस की सरकार रही उन्होंने भी छात्रर संघ चुनाव नहीं करवाये और आज यह लोग झगड़ा-फसाद कर रहे हैं छात्र संघ चुनाव के नाम पर।