NDRI आडिटोरियम में पर्यावरण बचाओ सेमीनार का हुआ आयोजन

खबरें अभी तक। बुद्धिजीवी विचार मंच की ओर से एनडीआरआई आडिटोरियम में पर्यावरण बचाओ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश ने आज करनाल में पर्यावरण बचाओ सेमीनार में भाग लिया। जहां आज उन्हों ने आये हुए लोगो को पर्यावरण बचाने को लेकर जागरूक किया वहीं देश भगती का पाठ भी पढ़ाया इंद्रेश ने अपने सम्बोधन में कहा की दिलों में देश प्रेम का जज्बा पैदा करें देश प्रेम में मिलावट  नहीं होनी चाहिए। दिमाग में प्रदूषण न होने दें। इंद्रेश ने मिडिया से बातचीत में कहा की लोग वातावर्ण को साफ़ रखें  प्रदूषित न होने दें।  अपनी अपनी जाती का सम्मान करो धर्मांतरण न करे ताकि दंगे न हों।

इन्द्रेश ने कहा की एनआरसी मामले में असम में चालीश  लाख व् देश में करोड़ घुसपेठिया हैं। उन्होंने समझाया कि एक करोड़ लोगो ने हमारे लोगों का खानपान रोजगार पर कब्जा किया है। ये अवैध है विदेशियों को शरण देना लाना देश खतरनाक है। ये हिन्दुस्तानी को उजाड़ने जैसा है।

ज्यादातर लोग बंगलादेश से है ये बैठकर विचार करना है कोई भी ऐसा नहीं चाहता की जो देश को खतरे में डाले उसको यहां रखे। एक सवाल में कहा की पाकिस्तान हिंदुस्तान से निकला है इमरान पाकिस्तान में हिन्दुस्तानी झंडा लहराने दे भारत से दोस्ताना सम्बन्ध बनाये। 70 साल से पाकिस्तान की तरफ से फयेरिंग होती रही है। इमरान खान भारत में पाकिस्तानी झंडा लहराने व् पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वालों की आलोचना करे।