हरियाणा रोडवेज़ की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज, कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

 

खबरें अबी तक। हरियाणा रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई कर्मचारी नेता आज पूरी रात बस अड्डा पर ही रुके रहे हरियाणा सरकार द्वारा निजी कंपनियों 700 बसें हायर करना और बिना किसी पॉलिसी के प्राइवेट बसों को प्रॉफिट वाले रूटों पर चलाने के साथ विनाशकारी नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों ने आज हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम किया है।

दिखाई दे रहा है यह नजारा फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ स्थित राजा नाहर सिंह बस स्टैंड का है कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एक दिवस को कर्मचारी नेताओं ने साढ़े 3 बजे चलने वाली बल्लबगढ़ से चंडीगढ़ रूट की बस को नहीं निकले दिया है। गेट के आगे धरने पर बैठे हुए कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकार को बार बार बताने के बाद भी जब सरकार कर्मचारियों की सुनी है। तभी उन्होंने यह कदम उठाया है।  उनका कहना है कि विनाशकारी नीतियों को नई पेंशन स्कीम को भी रद्द करें कर्मचारियों की मांग है कि मोटर व्हीकल एक्ट बिल 2017 को वापस करवाएं कच्चे कर्मचारियों को समान काम के समान वेतन के कर्मचारियों के अधिकारों की  मांग को पूरा करें कर्मचारी अपनी दर्जनों मांगों को लेकर आज चक्काजाम किए हुए हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि सरकार को चेताने के लिए कर्मचारी हड़ताल पर है यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। जिसमें कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे बस अड्डा पर पुलिस बल भी तैनात रहा है। जी नहीं प्रशासन भी कर्मचारियों के सामने यहां फेल नजर आया है और कर्मचारियों ने चक्का जाम कर सरकार को यह बता दिया है कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मजबूती से खड़ा है।

हालांकि यात्रियों को यहां हरियाणा रोडवेज बस ने चलने से परेशानी हुई है। जिसके लिए कर्मचारियों ने बार बार जनता को भी पहले ही अवगत करा दिया था।