महिलाओं ने किया रोड जाम, बरसात का पानी लोगों के घरों में घुसा

खबरें अभी तक। फर्रुखाबाद में बीते कई दिनों से बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस जाने से लोगों में काफी गुस्सा हैं।. आक्रोशित लोगों ने फातेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग जाम कर दिया| तकरीबन एक घंटे तक जाम लगा रहा| जिसके बाद एसडीएम के द्वारा कार्यवाही का भरोसा दिये जाने के बाद जाम खोला गया। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कला में बीते कई दिनों से बरसात का पानी निकासी ना होने के कारण लोगों के घरों में भर गया|

वही मोहल्ले से गुजरे बिजली पोल के तार भी जमीन में झूल रहे है| जिसके चलते कई लोगों को करंट भी लग चुका है| जिससे परेशान होकर नागरिकों ने नेकपुर कला रेलवे क्रासिंग के सामने मुख्य मार्ग जाम कर दिया|  लोगों ने मुख्य मार्ग पर रस्सी बांधकर जाम लगा रखा था| रेलवे क्रासिंग की जंजीर भी बांध दी गयी| जाम की सूचना पर कोतवाल झांझन लाल सोनकर पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये|

उन्होंने जाम लगाये महिलाओं को समझाने का प्रयास किया| जिस पर महिलायें उन से उलझ गयी| तकरीबन एक घंटे के बाद एसडीएम सदर अजीत सिंह मौके पर पंहुचे| उन्होंने कहा की वह जब तक मौके से नही हटेंगे| जब तक पानी निकालने वाली मशीन नही आ जाती| एसडीएम के भरोसे के बाद जाम खोला गया|