मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर उनका घेराव किया जाएगा

खबरें अभी तक। हिसार में हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ, हरियाणा बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ द्वारा संयुक्त रुप से प्रैस कान्फै्रस का आयोजन किया गया। सभी संगठनों ने घोषणा करते हुए कहा कि जब तक हरियाणा प्रदेश के ढेड लाख कर्मचारियों को पक्का नही किया जाता तब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जहा भी जाएगें उनका घेराव क रके काले झंडे दिखाए  जाएगे।

विरोध करने वाले सभी 37 सगंठन है जो एक जुट होकर हरियाणा प्रदेश में सीएम का घेराव भी करेगे। उल्लेखनीय है 5 अगस्त को मुख्यमंत्री हिसार के बरवाला क्षेत्र में आ रहे है यहा पर संगठनों द्वारा सीएम को काले झंडे दिखाए जाएगे।

हिसार में हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ, हरियाणा बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ द्वारा संयुक्त रुप से प्रैस कान्फै्रस का आयोजन किया गया। हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ ने महासचिव कृष्ण लाल गुज्जर ने बताया कि उनके संगठनों की बैठक सिरसा आयोजित हुई थी जिसमें 37 संगठन एक जुट हुए थे और बैठक में सरकार का विरोध करना का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि संघ काफी समय कर्मचारियों की मांगों को सरकार ज्ञापन दे चुका है परंतु सरकार ने कोई सुनवाई नही की है।

हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के जरनल सैक्ट्री कृष्ण गुज्जर ने कहा कि हरियाणा में ढेड लाख कच्चे कर्मचारी लगे हुए है उन्हें पक्का किया जाना चाहिए, पुरानी पैंशन स्कीम बहाल की जाए।  ग्रामीण चौकी दारों को दस हजार प्रतिमाह सैलरी जाएगी, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को दस हजार सैलरी जाए सहित 21 सुत्रीय मांगे है जो सरकार को पूरी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्य मत्री जहा भी जाएगे वहा पर सीएम को काले झंडे दिखाए जाएगे।

उन्होने कहा कि 5 अगस्त को बरवाला में मुख्य मंत्री रैली में आ रहे है यहां पर सभी संगठन के लोग सीएम को काले झडे दिखा कर विरोध प्रदर्शन का काम करेगे।