यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर, 0.09 मीटर बढ़ा जलस्तर

खबरें अभी तक। दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है.. जिसे देखते हुए एहतियातन दिल्ली सरकार ने यमुना किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है. फिलहाल यमुना का जलस्तर 204.92 मीटर है जो कि खतरे के निशान से 0.09 मीटर ऊपर है.

दिल्ली सरकार का सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग भी तैयारियों में जुटा है. दरअसल हरियाणा की तरफ से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है….जिससे यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. हथिनी कुंड बैराज से 3,11,190 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है.

यमुना के किनारे स्थित गांधी, न्यू उस्मानपुर, यमुना पुस्ता और सोनिया विहार जैसे निचले इलाकों से लोगों को खाली करवा लिया गया है.