HRTC के कर्मचारियों का DA बढ़ा, 3 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

खबरें अभी तक। हिमाचल सरकार ने पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को प्रदेश बड़ी राहत दी है। परिवहन निगम की निदेशक मंडल की बैठक में कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी है। इस घोषणा के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 134 से बढ़कर 137 फीसदी हो गया है।

बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता जुलाई 2018 के वेतन में नकद भुगतान किया जाएगा। निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के डीए में 12 फीसदी की बढ़ात्तरी की गई है। इसके अलावा निगम के जनजातीय क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के भत्तों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। इन कर्मचारियों को पहले जहां 300 फीसदी भत्ता मिलता था, उसे बढ़ा कर 450 कर दिया है।

इसके अलावा अनुबंध कर्मचारियों के ग्रेड-पे में 100 फीसदी बढ़ोतरी की है, जिसके चलते प्रदेश के 507 लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन में लगे शिक्षत कर्मचारियों के लिए क्लर्क बनने की रास्ता भी खुल गया है। निगम में जब भी रिक्तियां होगी तो इन कर्चचारियों को प्रमोट किया जाएगा।