जनतंत्र की हत्या की विरोध में सीटू का विरोध प्रदर्शन

खबरें अभी तक। जनतंत्र की हत्या की विरोध में सीटू के बैनर तले आज जिला कुल्लू में प्रदर्शन किया गया। इस इस प्रदर्शन में हिमाचल किसान सभा, सीटू, एसएफआई, ने बंगाल में हो रही जनतंत्र की हत्या व राजनितिक हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया। सीटू का कहना है की तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओ द्वारा जनसंगठनों  कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है।

जिला कुल्लू में आज सीटू, हिमाचल किसान सभा और एसएफआई के संयुक्त रुप से धरना प्रदर्शन किया गया।  इस धरने प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल किसान सभा के राज्य सचिव होतम शुक्ला ने कहा कि त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा और आईपीएफटी की सरकार सत्ता में आई है। जब से गठबंधन की सरकार बनी है। तब से हिंसा और आंतक  की शुरुआत हुई है। जनसंगठनों के कार्यालय और कार्यकर्ताओं के घरों पर लगातार हमले जारी है। कार्यकर्ताओं के घरों को जलाया जा रहा है। कई परिवारों को घर छोड़ने के लिए भी मजबूर किया जा रहा है साथ ही जन संगठनों के जनवादी नेताओं व कार्यकर्ताओं के ऊपर झूठे केस दायर किए जा रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जन संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। जन संगठनों के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। 2016 के बाद आज तक 35 कार्यकर्ताओं को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हत्या की गई है। पंचायत चुनावों में प्रतिनिधियों को पर्चा तक  दाखिल नहीं करने दिया जा रहा है। महिला कार्यकर्ताओं को यौन उत्पीड़न कर निशाना बनाया जा रहा है। आज पूरे देश में वामपंथी पार्टियां और जनवादी संगठन केंद्र सरकार को दोनों राज्यों में हो रही राजनीतिक हिंसा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हम लोग को रोकने के लिए शीघ्र कदम उठाने के लिए प्रदर्शन कर रही है।

पूरे देश में मजदूर संगठन और तमाम मेहनतकश आवाम त्रिपुरा व बंगाल की जनता के साथ है। दोनों राज्यों में जनतंत्र की हत्या के खिलाफ और आंदोलन तेज करेंगे प्रदर्शन के दौरान सीटू जिला महासचिव राजेश ठाकुर सीटू के जिला सह सचिव अर्जुन सिंह चमन लाल रामचंद्र नौजवान सभा के नेता गोविंद भंडारी एसएफआई के जिला महासचिव सुनील ठाकुर हिमाचल किसान सभा के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार खेमचंद सीटू जिला उपाध्यक्ष सचिन ठाकुर आदि मौजूद रहे।