हिसार में हजारों बिजली कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

खबरें अभी तक। हिसार के विदयुत नगर में आज  आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के बैनर तले पांच जिले भिवानी जींद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार के हजारों बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन करके रोष प्रकट किया। बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर मुख्य अभियंता के माध्यम से हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव को भेजा मांग पत्र है। बिजली कर्मचारियों की मांगे-बिजली बोर्ड में ठेका प्रणाली को बंद किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेकेदार सिस्टम को खत्म करके सीधी भरती की जानी चाहिए।

कच्चे कर्मचारियों को सभी तरह का अवकाश दिया जाए. नैशनल पैंशन स्कीम रद्द करके पुरानी पैंशन स्कीम दी जाए। दुघर्टना के समय कच्चे कर्मचारियों को ईलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा जाना चहिए। पांचों जिलों के कच्चे कर्मचारियों को ईएसआई कार्ड व परिचय कार्ड दिए जाए। सभी कच्चे कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर प्रोमोशन भी दी जानी चाहिए।उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगे नही नही तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

आल हरियाणा पावर कापोरेशन के स्टेट प्रधान सुरेश राठी ने बताया कि बिजली कर्मचारी ने, गुडगावा, रोहतक में लगातार प्रदर्शन कर रहे है और मुख्य मंत्री के गृह क्षेत्र करनाल में अपनी  मांगों को लेकर धरना दिया हुआ है। बिजली कर्मचारियों की मांग है की  बिजली बोर्ड में ठेका प्रणाली को बंद किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेकेदार सिस्टम को खत्म करके सीधी भरती की जानी चाहिए, कच्चे कर्मचारियों को सभी पके कर्मचारियों की तरह  अवकाश दिया जाए. नैशनल पैंशन स्कीम रद्द करके पुरानी पैंशन स्कीम दी जाए।

दुघर्टना के समय कच्चे कर्मचारियों को ईलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा दिया जाए । पांचों जिलों के कच्चे कर्मचारियों को ईएसआई कार्ड व परिचय कार्ड दिए जाए। सभी कच्चे कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर प्रोमोशन भी दी जानी चाहिए। पांच हजार रुपये जोखिम भत्ता दिया जाना चाहिए। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार समय रहते बिजली कर्मचारियों की मांगे नही मानी तो पुरे प्रदेश के बिजली कर्मचारी प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।जिसकी जिमेवारी सरकार  की होगी।