27 जुलाई को सबसे लंबा चंद्रग्रहण, ब्लड मून दिखेगा चांद

खबरें अभी तक। 27 जुलाई की मध्यरात्रि में सदी का यह सबसे लंबा चंद्रग्रहण ग्रहण लगने जा रहा है। इस खगोलिय घटना में करीब चार घंटे तक चन्द्रमा इस ग्रहण के प्रभाव में होंगे। इस दिन मंगल भी पृथ्वी के काफी करीब आने वाला है….यह चंद्रग्रहण भारत के अलवा ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका, यूरोपीय देशों व अंर्टाकटिका में भी अासानी से देखा जा सकेगा। इस वर्ष यह दूसरा मौका होगा जब ग्रहण के समय ब्लड मून दिखेगा।

खगोलविद् बताते हैं कि ‘ब्लड मून’ इसके रंग की वजह से कहा जाता है। दरअसल, चंद्रग्रहण के समय जब सूरज और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आती है तो सूरज की किरण रुक जाती है। पृथ्वी के वातावरण की वजह से रोशनी मुड़कर चांद पर पड़ती है और इस वजह से यह लाल नजर आता है। जब पूर्ण चंद्रग्रहण होता है तभी ब्लड मून होता है।