महेंद्रगढ़ की सब्ज़ी मंडी में बाजरे के दाम बढ़ाये जाने को लेकर हरियाणा सरकार की धन्यवाद रैली

खबरें अभी तक। महेंद्रगढ़ की सब्ज़ी मंडी में बाजरे के दाम बढ़ाये जाने को लेकर हरियाणा सरकार की धन्यवाद रैली होगी। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। महेंद्रगढ़ की सब्ज़ी मंडी में बाजरे के दाम बढ़ाये जाने को लेकर हरियाणा सरकार की  धन्यवाद रैली होगी। इसमें एक मुख्य मंच के साथ दूसरा मंच भी बनाया गया है। जिसमे प्रदेश के दूसरे नेताओं के बैठने की व्यवस्था है। इस धन्यवाद रैली का समय सुबह 11 बजे है। इस रैली में प्रदेश के मुख्य मंत्री मनोहरलाल मुख्य अतिथि होंगे।

केन्द्री मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय मंत्री राधामोहन, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, डॉ बनवारी लाल सहित देश व प्रदेश के मंत्री, सांसद व विधायक भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे गवर्मेंट कॉलेज में बने हैलीपैड पर उतरेंगे उसके बाद 1:10 पर रैली स्थल पर पहुचेंगे।

सबसे पहले गांव मालड़ा में बने 33 किलोवॉट सब स्टेशन तथा सब्ज़ी मंडी में बनी पियाऊ का उद्घाटन करेंगे। राजपूत महासभा द्वारा बनाये जाने वाले महाराणा प्रताप भवन की आधार शिला रखेंगे। फिर महेंद्रगढ़ के नागरिकों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा इसके बाद वह रैली को संबोधित करेंगे।