शहीद जवान की पत्नी का इलाज करते हुए डॉक्टर ने की छेड़खानी

खबरें अभी तक। डॉक्टर जिसे भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है उसी डॉक्टर ने अपनी हदों को तोड़ते हुए एक महिला से इलाज़ के दौरान छेड़खानी कर दी और जब महिला अपनी शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची तो पता चला की देश के लिए शहीद हुए एक जवान की पत्नी थी। यह तस्वीर देखते ही सभी हैरत में आ गए की कैसे एक डॉक्टर ने एक शहीद के बेवा के साथ छेड़खानी कर दी।

यूपी के देवरिया जनपद का सदर कोतवाली क्षेत्र, इस जनपद के प्रख्यात चिकित्स्क डॉक्टर चंद्रभान मिश्र पर शहीद की पत्नी ने आरोप लगाया  की जब इस डॉक्टर से इलाज कराने गई थी तब इस डॉक्टर ने इलाज के बहाने इसके साथ छेड़खानी की।  पीड़िता ने बताया की वह थाना में तहरीर इसलिए दे रही है की किसी दूसरी बहु बेटियों के साथ डॉक्टर यह काम न करे, मै एक शहीद की पत्नी हुं और डॉक्टर ने मेरे साथ छेड़खानी की है।

गौरतलब है शहीद जवान  देवेंद्र चौरसिया जो दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में 2016 में शहीद हुए थे । उन्हीं की पत्नी के साथ छेड़खानी की घटना हुई है।

वहीं आपको बता दें की डाक्टर चंद्रभान मिश्र का विवादों से पुराना नाता रहा है। इनका क्लिनिक शहर के सीसीरोड पर डॉक्टर चंद्रभान मिश्र क्लिनिक के नाम से बहुत बड़ा अस्पताल चलता है | इस मामले में डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। डॉक्टर के बचाव में दर्जनों की तादात में शहर के डॉक्टर देर रात कोतवाली में जमे रहे, इस दौरान रसूखदार डॉक्टर के चलते इस मामले को मैनेज करने का प्रयास घंटो चलता रहा  पर पीड़िता नहीं मानी।  इस बावत डॉक्टर ने कहा की सभी आरोप निराधार है। पूर्व में एक वयक्ति राधेश्याम शुक्ल से मेरा विवाद हुआ था उसी के द्वारा फंसाने की साजिश है।

वहीं इस मामले में सीओ सिटी का कहना था की मामले में तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है डाक्टर का नाम चंद्रभान मिश्रा है।