बीजेपी का मिशन 2019, पार्टी ने की तैयारियां शुरू

खबरें अभी तक। हिमाचल भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बुधवार को सुजानपुर में कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान के दौरान यह बात की है। धूमल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आएंगे और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा शीर्ष नेताओं के साथ बैठक आयोजन कर कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम सरकार और केंद्र की मोदी सरकार ने मिलकर बेहतरीन कार्य कर दिखाए हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने छह माह के कार्यकाल के दौरान ही पूरे प्रदेश का दिल जीता है। आज लोगों को घरद्वार तमाम कार्य सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि चार वर्ष का केंद्र सरकार का कार्यकाल अब तक का बेहतरीन कार्यकाल रहा है।

पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक-वन पेंशन योजना का प्रदेश के सभी सैनिकों ने लाभ उठाया है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत वार्षिक 12 रुपए देकर दो लाख का बीमा पूरे प्रदेश के नागरिकों का हुआ है।