हिमाचल को बनाएंगे नंबर 1, जनमंच देगा लोगों को राहत

खबरें अभी तक। मुख्यमंत्री सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि वे हिमाचल को देश का पहले नंबर का राज्य बनाएंगे। शिमला के रामगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंन कहा कि हिमाचल की वन संपदा सरंक्षण के लिए अहम कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने नाम लिए बगैर कांग्रेसी नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें हिमाचल की पहाड़ी संस्कृति की बिलकुल भी जानकारी नहीं है।

कांग्रेसियों द्वारा सरकार के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी की जा रही है, जिससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस के नेता प्रदेश का भला नहीं चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत पांच महीनों में उन्होंने केंद्र से 4365 करोड़ रुपए का बजट मंजूर करवाया है, जो अपने आप में एक रिकार्ड है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में लोगों की समस्याओं का जल्द और स्थाई समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा जनमंच कार्यक्रम शुरू किया गया है।