कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र की हो सकती है घोषणा

खबरें अभी तक। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज होगी. जिसमें  मानसून सत्र की घोषणा हो सकती है। सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री जयराम का यह पहला मानसून सत्र  होगा। सत्र अगले महीने में बुलाया जाना प्रस्तावित है।  जिसपर अंतिम मुहर आज लगने की संभावना है। इसके अलावा बैठक में सरकार नौकरियों का पिटारा भी खोल सकती है.

टीसीपी से जुड़े मुददे भी कैबिनेट बैठक में चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं. सीएम की घोषणाओं को भी मंजूरी मिल सकती है। कैबिनेट में चीनी के दाम पांच रूपये घटाने पर भी फैसला लिया जा सकता है।