हरियाणा में पंचकूला फिर बना नंबर 1, अब शक्तिमान करेगा पेड़ों की ट्रिमिंग

खबरें अभी तक। हरियाणा में पंचकूला पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां  MODREN TECHNIQUE का प्रयोग कर पेड़ों की ट्रिमिंग की जाएगी। बरसात में बेहताशा चारों तरफ फैल रहे पेड़ों की कटाई के लिए अब मैन पावर की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही समय का इंतजार करना पड़ेगा। इस काम को जल्द करवाने के लिए पंचकूला नगर निगम कमिश्नर ने पहल करते हुए सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रिमिंग मशीन मंगवा ली है। जिसे शक्तिमान नाम दिया गया है। यह शक्तिमान 30 फुट ऊंचाई पर जाकर पेड़ों की ट्रीमिंग करेगा। जिससे समय की भी बचत होगी। हरियाणा में पंचकूला पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां इस टेक्नीक का प्रयोग के पेड़ों की ट्रिमिंग होगी।

शहर में नगर निगम के ट्रिमिंग का काम अब निगम के कर्मचारी नहीं बल्कि शक्तिमान करेगा। हरियाणा में पंचकूला पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां इस टेक्नीक का प्रयोग के पेड़ों की ट्रिमिंग होगी। शक्तिमान एक मल्टीपर्पस हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मशीन है जो कि 30 फुट की ऊंचाई पर जाकर पेड़ों की ट्रीमिंग करता है। इसके अलावा इसका प्रयोग ऊंचाई और लाइट्स को ठीक करने में भी किया जा सकेगा। निगम ने इसे तकरीबन 16 लाख रुपए में खरीदा है। इसका नाम सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रीमिंग मशीन है। नगर निगम कमिश्नर राजेश जोगपाल ने बताया कि पहले ट्रिमिंग के लिए 7 से 8 कर्मचारियों की जरूरत पड़ती थी। अब एक या दो कर्मचारी ही काम कर सकेंगे,जिसमे समय भी कम लगेगा ओर काम भी जल्दी होगा। इसके अलावा पेड़ों की ट्रिमिंग के लिए 4 मोटराईव आरे भी खरीदे गए हैं।

दिल्ली,गुजरात व चंडीगढ़ की तर्ज पर हरियाणा में पंचकूला में यह मशीन मंगवाई गयी है ताकि समय रहते पेड़ों की कटाई कर शहर की सुंदरता को बरकरार रखा जा सके और चारों तरफ फैल रहे वृक्षों का खामियाजा आमजन को न भुगतना पड़े। पंचकूला नगर निगम का यह प्रयास निस्संदेह सराहनीय है, बशर्ते इसका सही इस्तेमाल हो।