महिला को घर में अकेला पाकर 2 दरिन्दो ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

खबरें अभी तक। जौनपुर के एक गांव में एक महिला को घर में अकेला पाकर पड़ोस के ही दो दरिन्दो ने उसे अपने हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं बदमाशों ने अपनी दरिंन्दगी का मोबाईल में वीडियो भी बना डाला। दरिन्दे इस वीडियो के सहारे महिला को ब्लैक मेल करके दो महिने तक उसकी इज्जत लूटते रहे। यह मामला प्रकाश में आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल कर रही है।

सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक महिला का पति रोजी रोटी के लिए बाहर रहता है। गांव में अकेली महिला पाकर गांव के ही दो दरिंदो ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया | इतना ही नहीं दोनो आरोपियों ने  उसकी वीडियो क्लिप भी बना डाली। इस वीडियो से ब्लैक मेल करके दो माह तक उसके साथ रेप करते रहे। जिसके कारण वह गर्भवती हो गयी। इसकी जानकारी जब दंरिन्दों को हुआ तो वे महिला की हत्या का साजिश रचने लगे साथ में पीड़िता को घर से निकले की पाबंदी लगाते हुए धमकी दिया कि अगर बाहर निकली तो तुम्हे गोली मार दी जायेगी। पीड़ित महिला ने किसी तरह मोबाईल से अपने पति को पूरी जानकारी देकर घर बुलाया। शुक्रवार की रात पति घर आकर अपनी पत्नी को लेकर थाने पर जाकर आरोपी प्रधान के भाई समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने घर में घुसकर जबरन बालात्कार करने और धमकी देने का मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुट गयी हैं।