एंबुलेंस हड़ताल का छठा दिन, रविवार से करेंगे अनशन

खबरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश 108  और 102 कांट्रैक्ट वर्कर्ज यूनियन कर्मचारियों की हड़ताल को आज छटा दिन हैं। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं। शुक्रवार को यूनियन ने सीटू के बैनर तले सचिवालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया तथा सरकार व कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन अध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि शनिवार तक यदि सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो. वे रविवार से अनशन पर बैठ जाएंगे।

उसके बाद इसे आमरण अनशन में भी बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह किसी के दबाव में नहीं आएंगे। पूर्ण चंद ने कहा कि सरकार ने उनकी एक भी बात नहीं बात है। स्वास्थ्य मंत्री ने यूनियन से कोई बात नहीं की है। 800 से अधिक परिवार सड़कों पर हैं, मगर मंत्री बिना कोई बात किए कर्मचारियों पर एस्मा लगा रहे हैं। यदि मंत्री कर्मचारियों की पूरी बात सुनते तथा मांगें गलत होती तो वह एस्मा लगा सकते थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना कर्मचारियों की बात सुने एस्मा लगा दिया है।