बीजेपी का मिशन 2019, महिला मोर्चे ने भी कसी कमर

खबरें अभी तक। हिमाचल में बीजेपी की महिला मोर्चा ने भी मिशन 2019 की तैयारियां शुरु कर दी है। महिला मोर्चा की तरफ स प्रदेश में बूथ वाहिनी कार्यक्रम का आयोजन कर… हर बूथ से 10 महिलाओ को जोड़ा जाएगा। कुल्लू में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा इंदु गोस्वामी ने कहा कि 15 जुलाई से इस अभियान को शुरू किया जाएगा। इंदु ने कहा कि इस दौरान पार्टी के विस्तारक भी बूथ का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि 1 माह में 60 हजार महिलाओं को भाजपा के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है और सभी महिलाओ को केंद्र और भाजपा सरकार की जनयोजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा। इंदु गोस्वामी ने कहा कि आज उज्ज्वला योजना सहित कई योजनाएं चल रही है। जिसका महिलाओ को सीधा लाभ मिल रहा है। इंदु ने कहा कि इन्ही योजनाओं के आधार पर भाजपा जन जन तक पहुंचेगी और आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को इसका फायदा मिलेगा।