सीएम का खुला दरबार आज, 187 शिकायतें हुई रजिस्टर्ड

खबरें अभी तक। सीएम मनोहरलाल का आज 10 बजे नई अनाजमंडी में शेड के नीचे खुला दरबार शुरू हो जाएगा। पहले से ही तय हो गया है कि शिकायतकर्ताओं को कैसे संतुष्ट करना है और शिकायत भी शिकायतकर्ता की मर्जी के अनुसार कौन से डिपार्टमेंट से जांच करवाई जानी है, ये भी लिखित रूप से ले लिया गया है।

सीएम के सामने शिकायतकर्ता रनिंग की तरह आएंगे और सीएम को शिकायत देकर आगे बढ़ते जाएंगे। 2 दिन में 187 शिकायतें दर्ज हो गई हैं। खुले दरबार के दौरान भी मौके पर शिकायतें रजिस्टर्ड कर सीएम के सामने जाने दिया जाएगा। बरसात होने के कारण शिकायतकर्ताओं को पहुंचने में परेशानी हो सकती है।

क्योंकि जिस जगह पर दरबार लगाया जाएगा, उस एरिये में ऑटो, रिक्शा और अन्य साधन बहुत कम चलते हैं। रजिस्टर्ड शिकायतकर्ताओं को सुबह 10 बजे का टाइम दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल गुरुवार शाम को ही करनाल में पहुंच गए थे। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।