स्त्री रोग विशेषज्ञ की मांग को लेकर डीसी ऑफिस पहुंची गर्भवती महिलाएं

खबरें अभी तक। कुल्लू अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के खाली पद को लेकर महिलाओ का सब्र का बांध टूट गया। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची महिलाओं का दल पहले तो सीएमओ कार्यालय पहुंचा। लेकिन सीएमओ साहब कार्य के चलते टूर पर थे। तो महिलाओं ने अस्पताल में तैनात अन्य डॉक्टरों के समक्ष अपना रोष व्यक्त किया। डॉक्टर को अपनी समस्या बताने के बाद महिलाएं डीसी ऑफिस पहुंची और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर अपनी चिंता जाहिर की। महिलाओं का कहना है कि वो हर सप्ताह कुल्लू अस्पताल में अपना इलाज करवाने आती है।

लेकिन उन्हें स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवा नहीं मिल पाती है। वही, महिलाओं ने डीसी कुल्लू के माध्यम से प्रदेश सरकार को चेतावनी भी दी है कि अगर सरकार ने कुछ दिनों के भीतर स्थाई तौर पर क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टर तैनात नहीं किया तो आन्दोलन होगा। वही, महिलाओं ने आरोप लगाया है। जिस डॉक्टर को निजी अस्पताल से सजेरियन और प्रसव करवाने के लिए बुलाया जा रहा है व बदतमीजी से बात करता है।

जिसके चलते उस डॉक्टर को अस्पताल में बुलाने के बजाय स्थाई तौर पर डॉक्टर की तैनाती की जाए।अस्पताल में उपचाराधीन खराहल की धर्मीला, बंजार की अंजू, राहला की निशा, गीता हलाण, सवित्रा, अनीता दोहरानाला का कहना है कि यहां प्रसूता महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ सरेआम खिलवाड किया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि प्रदेश सरकार महिलाओ के हित की बात तो करती है लेकिन कुल्लू अस्पताल में एक डॉक्टर तैनात नहीं कर सकती।

स्वास्थ्य सुविधाओं को घर द्वार तक पहुंचाने की बातें करने वाली सरकार को क्षेत्रीय अस्पताल की समस्या शायद दिखाई नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार को जल्द यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जानी चाहिए।