सलमान को शूट करने वाला समंत नेहरा तीन दिन के रिमांड पर

खबरें अभी तक। सीनेमा कलाकार सलमान खान को शूट करने वाला एवं यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भाई राजा सिंह एवं यमुना नगर के उद्योगपति विकास क्वात्रा पर फायरिंग करवाने वाला समंत नेहरा जिला यमुना नगर  सी. आई. ए. स्टाफ की गिरिफ्त में है. पुलिस समंत नेहरा को तीन दिन के रिमांड पर भिवानी से यमुना नगर लेकर आई।

इस संबंध में यमुना नगर के सी आई ए स्टाफ के उच्च अधिकारी ने बताया की सम्पत नेहरा लरेन्स बिस्नोई जो कि जोधपुर जेल में बंद है उस के गैंग का सदस्य है सीनेमा कलाकार सलमान खान ने हिरण का शिकार किया था तब उस समय लारेंस विशनोई ने उस को मारने की धमकी दी थी तब भी इसी आरोपी समंत नेहरा ने सीनेमा कलाकार समलान खान की रैकी की थी. इस आरोपी पर जिला यमुना नगर में दो मामले दर्ज है. जिस में उक्त आरोपी का हाथ है।

आरोपी समंत नेहरा ने यमुना नगर के पूर्व विधयक दिलबाग सिंह के भाई , पार्टनर संजीव गुप्ता तथा मॉडल टाउन के निवासी विकास क्वात्रा के घर पर हथियारों से हमला करने वाले गैंग का सरगना पुलिस की गिरफ्त में है। न्यायालय ने इस को तीन दिन के रिमांड पर दिया है। पुलिस को उम्मीद है की रिमांड के दौरान कही और खुलासे हो सकेंगे पुलिस इस की गहनता से जांच करेगी। सरगना कही राज्यों में कही मामलो में बांछित है इस लिए इस की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाये गए है।