प्रापर्टी विवाद के चलते देवर ने भाभी पर डाला तेजाब

खबरें अभी तक। देश की राजधानी दिल्ली के मंगोल पूरी में प्रॉपर्टी विवाद के चलते महिला पर डाला तेज़ाब। अस्पताल में भर्ती इस महिला का नाम शबनम है जोकि अपने परिवार के साथ दिल्ली के मंगोल पूरी इलाके में रहती है। और इसे ये ज़ख़्म किसी और ने नही बल्कि इनके अपने ही परिवार के लोगो और रिश्तेदारों ने दिए हैं।

पीड़ित महिला के अनुसार बीती रात करीब 8:30 बजे के आसपास वो अपने घर से बाजार में स्थित अपने पति की दुकान पर जा रही थी कि तभी रास्ते मे उसे उसके देवर समशुदीन उसकी पत्नी नज़मींन व दोनों साले जावेद और सोना ने शबनमको रोका ओर झगड़ा करने लगे और तभी वहीं इन चारों आरोपियों ने मिलकर उसे पहले जबरन तेज़ाब पिलाने की कोशिश की और फिर उसके चहरे व शरीर पर तेजाब डाल दिया जिससे वो पूरी तरह से झुलस गई। और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी जिसके बाद किसी ने पुलिस औऱ पीड़ित महिला के पति को सूचना दी जिसके बाद उसे घायल हालात में मंगोल के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित महिला के पति ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके छोटे भाई से उसके पूरे परिवार का एक दुकान को लेकर पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जिसे इनके पिता ने उस दुकान को पीड़ित महिला के पति के नाम कर दिया है। जिसको लेकर अक्सर आरोपी छोटा भाई और उसकी पत्नी व उनके रिश्तेदार लड़ाई झगड़े करते रहते हैं। और इसी विवाद के चलते पीड़ित महिला के पति पर आरोपी पक्ष ने छेड़छाड़ व अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करा रखा हैं। और पहले भी मारपीट कर रखी है।

इस प्रापर्टी विवाद के चलते ही पीड़ित महिला व उसका परिवार आरोपियों से अलग रहता है। लेकिन आरोपी पक्ष आये दिन किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े करते रहते हैं। इस विषय में दोनों पक्षो की तरफ से कई बार शिकायत आदि पुलिस को दी जा चुकी है। और आज आरोपियों ने पीड़ित महिला को रास्ते मे अकेले घेर कर उस पर तेजाब डाल दिया।