हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष में जल्द हो सकता है बदलाव

खबरें अभी तक। हरियाणा में चुनावी माहौल तैयार हो गया है और इसी बीच कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश में बदलाव के संकेत दिये हैं। हालांकि अभी तक खुलकर बात सामने नहीं आई है, लेकिन हरियाणा के नेताओं की दिल्ली दरबार में बढ़ती हाजिरी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी अब हरकत में आ गए हैं।

जानकारों की माने तो हरियाणा में अगर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदलाव होता है तो लिस्ट में दो महिलाओं समेत तीन दलित नेताओं के नाम शामिल हो सकते हैं। इनमें से दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। हरियाणा में हाईकमान किसी भी तरह से कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है, हरियाणा में चुनावी माहौल को देखते हुए जिस प्रकार से सभी नेता अपने-अपने इलाकों में एक्टिव हो चुके हैं, उसी को देखते हुए हाईकमान भी अब फूंक-फूंककर कदम रख रहा है।

माना जा रहा है कि हरियाणा में अगर प्रदेश अध्यक्ष को बदला जाता है तो राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा और हुड्डा गुट की तरफ से पूर्व शिक्षामंत्री गीता भुक्कल लिस्ट में सबसे आगे हैं। इसके अलावा उदयभान का नाम भी शामिल है।इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अशोक तंवर हरियाणा में कार्यभार संभाले हुए हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से हुड्डा खेमे के नेता लगातार हाईकमान से मिलकर अध्यक्ष बदलने की मांग कर रहे हैं। हुड्डा गुट के लोग भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदारी सौंपने की मांग कर रहे हैं।