निक जोनस जल्द ही भारत आकर मिलेंगे प्रियंका की मम्मी से

खबरें अभी तक। प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक का अफेयर हाल में चर्चा का विषय बना हुआ है। आए दिन दोनों की लव स्टोरी से जुड़ी नई खबरें सुनने को मिलती रहती है दोनों सेलेब्रिटी धीरे-धीरे एक-दूसरे की फैमिली से नजदीकियां बढा रहे हैं। कुछ टाइम पहले ही निक के भाई ने एक्ट्रेस प्रियंका की तारीफ भी की थी। फिर प्रियंका ने निक के पापा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू किया। ताजा खबर ये है कि अब निक ने भी फैसला कर लिया हैं कि वो प्रियंका की फैमिली से क्लोजनेस बढ़ाएंगे।

मीडिया के अनुसार, ”निक जोनस जल्द ही भारत आकर प्रियंका चोपड़ा की मां से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका निक को अपनी जिंदगी की सबसे स्पेशल इंसान मतलब अपनी मां मधु चोपड़ा से उन्हें मिलाना चाहती हैं।”

प्रियंका की इस इच्छा का निक ने तहें दिल से सम्मान किया इसलिए वे मुंबई आकर एक्ट्रेस की मम्मी से मिलने के लिए तैयार  भी हो गए।”

हाल में तो डेटिंग वर्ल्ड का नया कपल बनकर उभरे प्रियंका और निक जोनस की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर खूब सुर्खि‍यां बटोर रही है। निक-प्रियंका के डिनर डेट पर जाने के बाद दोनों का रिलेशन चर्चा का पात्र बना हुआ है।

बीते दिनों अमेरिका के एलए डोगर्स स्टेडियम में दोनों को बेसबॉल मैच देखते हुए स्पॉट किया गया था। निक जोनस अमेरिकी सिंगर हैं। उनकी उम्र 25 साल है। प्रियंका से उनकी मुलाकात टीवी शो क्वांटिको के दौरान एक फ्रेंड के जरिए हुई थी।