स्वामी रामदेव को हरियाणा का ब्रांड एम्बेसडर बनाया

खबरें अभी तक। हरियाणा सरकार इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यानी 21 जून को सभी जिलों के अलावा खंड स्तर पर मनाएगी। इसके लिए मंत्रियों व सांसदों की ड्यूटी लगाई गई है। पिछले दिनों योग दिवस को लेकर स्वामी रामदेव ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात भी की  राज्य सरकार ने रामदेव को हरियाणा का ब्रांड एम्बेसडर बनाया हुआ है।

राज्यपाल प्रो़ कप्तान सिंह सोलंकी पंचकूला में और सीएम मनोहर लाल खट्टर झज्जर में योग दिवस के मौके पर होने वाले आयोजनों में मुख्य अतिथि होंगे। शिक्षा मंत्री प्रो़ रामबिलास शर्मा गुरुग्राम में, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अम्बाला में, लोक निर्माण(भवन एवं सड़कें) मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी में, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन सोनीपत में तथा परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार यमुनानगर में मौजूद रहेंगे।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद में, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर कुरुक्षेत्र में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार पानीपत में, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव कम्बोज करनाल में, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल कैथल में और श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी नूंह में मुख्य अतिथि होंगे।