किसान यूनियन व गन्ना संघर्ष समिति करेगी महापंचायत

ख़बरें अभी तक। किसानों की गन्ने की पेमेंट न करने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन व गन्ना संघर्ष समिति ने 23 जून को भादसो शुगर मिल में महापंचायत करने फैसला लिया है. भारतीय किसान यूनियन व गन्ना संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने इंद्री की अनाज मंडी में भादसो शुगर मिल पर 80 करोड़ 73 लाख किसानों का बकाया पेमेंट न देने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है.

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढुनी ने कहा की भादसो शुगर मिल ने किसानों  के गन्ने की पेमेंट 80 करोड़ 73 लाख किसानों का बकाया है. मिल मलिका ने किसानो की पेमेंट को जल्द नहीं दिया, तो भारतीय किसान यूनियन भादसो शुगर मिल में महापंचयात करेगी और बड़ा आंदोलन भी छेड़ने पर मजबूर हो सकते है.