बर्थडे स्पेशल: आज है बॉलीवुड के क्यूट बेबी तैमूर का बर्थडे

खबरें अभी तक। बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने बीते साल 20 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया. बेटे के जन्म के बाद ही सैफ अली खान और करीना उसका नाम तैमूर अली खान रखा था. इस नाम के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फाइट छिड़ गयी थी. हम आपको बता रहे हैं क‍ि सैफ और करीना ने तैमूर क्‍यों रखा था नाम.

तैमूर लंग एक मुस्लिम शासक था, जिसका जन्म साल 1336 में 8 अप्रैल को हुआ था. जब सबसे क्रूर शासकों का नाम आता है, तो उसमें तैमूर का नाम ऊपर ही आता है. तैमूर का एक पैर खराब था, जिस वजह से वो लंगड़ा कर चलता था. यही वजह है कि उसको तैमूर लंग के नाम से बुलाया जाता था.

 तैमूर ने मध्य और दक्षिण पश्चिम एशिया का अधिकांश हिस्सा अपने कब्जे में कर लिया था. तैमूर लंग की क्रूरता के कारण 1.7 करोड़ से ज्यादा लोगों की जान गई थी. ये सब जानने के बाद लगता है कि सैफ और करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर क्यों रखा है?

तैमूर की राजधानी समरकंद थी, यहीं उसने अपना साम्राज्य बढ़ाया था. तैमूर ने साल 1398 में दिल्ली पर चढ़ाई की. यहां उसने बर्बरता की हद पार कर दी थी। तैमूर का अर्थ होता है, शेर जैसे हृदय वाला. तैमूर उसे कहते हैं, जो चट्टान जितना मजबूत होता है. यही वजह हो सकती है कि सैफ और करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर यानी शेर जैसे जिगर वाला रखा है.

 बेटे के नाम पर व‍िवाद होने वर सैफ अली खान का खुला खत भी सामने आया था. यह खत दो साल पुराना था, जो उन्होंने करीना की शादी से दो साल बाद यानी 2014 में लिखा था. ये खत आलोचना करने वाले लोगों पर करारा तमाचा था. सैफ ने खत में कहा था कि जब मैंने और करीना ने शादी की तो कई तरह की धमकियां मिलीं. लव जिहाद के बारे में खूब बातें हुईं. हमने अपने नए घर में हवन के साथ कुरान भी पढ़ा और पुजारी ने पवित्र जल भी छिड़का.