हीरा नगरी सूरत फिर आई सुर्खियों में, 6690 हीरे जड़ित अंगूठी गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल

खबरें अभी तक। सूरत जो कि हीरा नगरी के नाम से मशहूर है एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां अंगूठी बनाने वाले व्यापारी विशाल अग्रवाल ने एक हीरे की अंगूठी तैयार की है। जिसकी कीमत 24 करोड़ रुपये है। अंगूठी में  6690 हीरे जड़ित है। विशाल की ये अंगूठी गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल हुई है।

सूरत के हीरा कारोबारी विशाल अग्रवाल की मानें तो मेक इन इंडिया को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के मुख्य मकसद से यह अंगूठी बनाई गई है। इसकी डिजाइन विशाल की पत्नी खुशबु अग्रवाल ने की है। इस लोटस अंगूठी को तैयार करने में 20 कारीगर लगे थे।

हीरे में कमल के फूल का डिजाइन को बानाने के लिए सबसे पहले कंप्यूटर मॉडल बनाया गया। इसके बाद रिंग का कॉन्सेप्टयुलाइजेशन किया गया। फिर फाइनल डिजाइन तैयार होने के बाद इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई।

अंगूठी को बनाने वाले व्यापारी विशाल का कहना है कि जब वह विदेश जाते थे तो वहां वह आउट ऑफ द बॉक्स डिजाइन ज्वैलरी को देखते थे, तब ही ख्याल आया कि मेड इन इंडिया डिजाइन भी कुछ ऐसा होना चाहिए। इसके बाद इस मिशन पर काम करना शुरू किया।