7 लोगों का कातिल दामाद फरार, पत्नी के साथ मिलकर की थी हत्या

खबरें अभी तक। पूर्व विधायक रेलूराम पूनिया और उनके परिवार के 7 लोगों का हत्यारा दामाद संजीव फरार हो गया है। वह कुरुक्षेत्र जेल से 14 दिन पैरोल पर आया था। 31 मई को पैरोल खत्म होने के बाद भी वापस नहीं पहुंचा। पुलिस ने संजीव के घर छापा मारा, लेकिन कोई नहीं मिला।

हत्याकांड के दोषी दंपति संजीव व सोनिया पहले फरीदाबाद जेल में थे। वहां संजीव ने पैरोल के लिए आवेदन किया था। इसके बाद दोनों को कुरुक्षेत्र ट्रांसफर कर दिया गया। हिसार के विधायक रहे रेलूराम पूनिया व परिवार के 7 सदस्यों की 24 अगस्त 2001 को दामाद संजीव व बेटी सोनिया ने हत्या कर दी थी। दोनों को फांसी की सजा हुई। बाद में इसे उम्रकैद में बदल दिया गया था।

आपको बता दे कि 23 अगस्त 2001 की रात बरवाला हलके के विधायक रेलुराम के पूरे परिवार का नरसंहार हुआ था. इस नरसंहार में रेलुराम सहित परिवार के सभी 8 सदस्यों को उसकी अपनी पुत्री सोनिया तथा दामाद संजीव ने मौत के घाट उतार दिया था।