राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कर रही चुनावी तैयारियां, प्रदेश में दो सीटों पर करेगी गठबंधन

खबरें अभी तक। लोकसभा चुनावों के लिए इस बार प्रदेश में तीसरे दल के तौर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए कडी टक्कर देने की तैयारी में है। वाकायदा इसके लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। हमीरपुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र सिंह डोगरा ने कहा कि प्रदेश की दो सीटों हमीरपुर और कांगडा में राष्ट्रवादी कांग्रेस ने गठबंधन की बात कही है।

प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र सिंह डोगरा ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए राश्ट्वादी कांग्रेस ऐसे उम्मीदवारों को मैदान मेंउतारेगी जो कि जीत दिलाने वाले हो। उन्होंने कहा कि जिस तरह से चुनावी गठबंधन देष में चला हुआ है उसी को देखते हुए अब हिमाचल में भी चुनावों में दो सीटों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगी। डोगरा ने माना कि प्रदेष में राष्ट्रवादी कांग्रेस का जनाधार कम है लेकिन फिर भी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर देने में इस बार राष्ट्रवादी पीछे नही रहेगी।

बता दे कि गत छह माह पूर्व हुए हिमाचल में विधानसभा चुनावों में भी राष्ट्रवादी कांग्रेस के उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था और अब लोकसभा चुनावो के लिए भी कमर कसने से दोनों प्रमुख दलों को मुष्किले पैदा हो सकती है।