नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबरें अभी तक। पलवल के सदर थाना अंतर्गत पिंजोर गांव की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड के बाद जेल भेज दिया है। वहीं पीड़ित लड़की को पुलिस ने पंजाब के मानसा से बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले आरोपी पिंजोर गांव की एक लड़की का अपहरण कर ले गया था। जिसकी शिकायत 17 मार्च को थाने में एफ आई आर नम्बर 185 आईपीसी की धारा 363 -366 के तहत दर्ज की गई थी। काफी छानबीन करने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि पंजाब का रहने वाला युवक लड़की को बेहला फुसला कर ले गया है।

इस दौरान अरोपी लड़की के साथ भटूर मोहल्ला आंबेडकर नगर वार नम्बर 6 में रहा। जहां उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पोक्सो एक्ट के  तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।