कन्नौज में तीन जगह आकाशीय बिजली का कहर, 2 की मौत

खबरें अभी तक। आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही मृतक थाना सौरिख के अंतर्गत रहने वाले हैं। पूरे मामले में तहसीलदार ने परिजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। तो वहीं जिलाधिकारी ने भी दोनों मृतकों के परिवार के बारे में संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की बात कही है।

कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम बोझा निजामपुर निवासी दुर्विजय सिंह पुत्र साधू बाथम ग्राम प्रधान के खेत में खड़ी मक्का की फसल में पानी लगा रहे थे। उनके साथ गांव के रूपलाल भी थे। एकाएक मौसम बिगड़ गया और आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई। ऐसे में वह दोनों खेत के किनारे आम के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इस बीच आकाशीय बिजली दुर्विजय सिंह पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि पास खड़े रूपलाल बच गए। परिजन दुर्विजय को अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं दूसरी घटना सौरिख थाना क्षेत्र के सकरावा चौकी की है। यहां भी आकाशीय बिजली गिरने से 20 वर्षीय युवक संजय पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गुलजार नगर की मौत हो गई है। मृतक अपने दो चचेरे भाइयों के साथ छत पर लेटा था। तभी सुबह करीब 5:15 बजे आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद परिजन इलाज के लिए सैफई पहुंचे जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई एक बहन है बहन की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। आकाशीय बिजली गिरने से छत में छेद हो गया सूचना पाकर मौके चौकी इंचार्ज सकरावा सतीश चंद्र यादव ने घटना की जानकारी ली शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना पर तहसीलदार छिवरामऊ हुई मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी ली और आश्वासन दिया।

इसी तरह एक तीसरी घटना सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम जादेपुर्वा में हुई। यहां गांव का महेंद्र सिंह चौहान पुत्र छोटे सिंह घर के बाहर बरामदे में भतीजी सोनम व भांजी साधना के साथ बैठा था। इसी बीच एकाएक आकाशीय बिजली गिरी और वह झुलस गया। वहीं सोनम व साधना बाल-बाल बच गईं। परिजन उसको निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं इन दोनों घटनाओं की जानकारी लोगों ने जिलाधिकारी को दी। इसके बाद तिर्वा तहसीलदार महेंद्र पाल राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की पड़ताल की। तहसीलदार ने दोनों परिवारों को नियमानुसार आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार ने बताया कि मृतक के परिवार को दैवीय आपदा से चार लाख एवं कृषक बीमा दुर्घटना से पांच लाख की मदद की जाती है। पत्रावली उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।