भाजपा सरकार ने कसी लंगोटी, रात्रि चौपाल में लोगों की सुनी समस्याएं

खबरें अभी तक। कैराना जैसे उपचुनावों में भाजपा की हार होने के बाद भाजपा की उड़ी नींद। भाजपा 2019 चुनाव हर हाल में जीतना चाहती है इसलिए दिन रात भजपा के प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी नेता जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं को हल करने में जुट गये हैं वहीं भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं.

जिसके कारण आज देर रात्रि तक विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बीघापुर में रात्रि चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जिसमें अधिक संख्या आये लोगों का अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया गया।

बीघापुर कस्बा में ग्राम स्वराज अभियान के तहत  रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ हृदय नारायण दीक्षित ने जनता की समस्याओं को सुना व लोगों की अधिकांश समस्याओं का तुरंत निस्तारण भी किया ।

बिजली विभाग की समस्याएं सबसे अधिक रहीं। स्वास्थ्य विभाग सम्बन्धी समस्याएं से लेकर राशन कार्ड सम्बन्धी समस्याएं तक जनता की सुनी गई व जनता की हर समस्याओं  को बहुत जल्द समाधान करने का अधिकारियों को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने दिया निर्देश।

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दिक्षित ने भाजपा सरकार के चार साल होने पर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि शायद भाजपा ऐसी पहली सरकार है जिसमे रात को आप सब की समस्या नेता से लेकर अधिकारी तक सुन रहे हैं व तुरन्त समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं।