परिजनों ने की बेटी की हत्या, गुपचुप तरीके से की थी शादी

खबरें अभी तक। करनाल के बल्ला गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बेटी के लव मैरिज करने पर परिजनों ने अपनी ही बेटी को मार डाला और चुपचाप गांव के शमशान में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।  मृतका पति ने आरोप लगाया है कि लड़की के परिजन उनकी शादी के खिलाफ थे. इसलिए दोनों शादी गुपचुप तरीके से शादी की थी।

इसकी के चलते लड़की की हत्या कर दी गई है। पति का कहना है कि आखिरी बार उसकी मृतका से शनिवार को बात हुई थी। तब उसने कहा था की उसकी जान को खतरा है। रविवार जब को उसकी बाद अपनी पत्नी से नहीं हुई तो उसने लड़की के पिता से बात की।

तब लड़की के पिता ने कहा कि लड़की को तो उन्होंने मार दिया है और अब तेरी बारी है। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।