भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 23 लोगों की मौत

खबरें अभी तक। मध्य इथियोपिया में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 23 लोगों की मौत हो गई।  जानकारी के मुताबिक, यह भूस्खलन मध्य ओरोमिया क्षेत्र में कई घंटों की बारिश के बाद शनिवार को हुआ।  इस भूस्खलन  में छह लोग घायल भी हुए हैं।

इथियोपिया में बरसात का मौसम जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बारिश तेज हुई है। जिससे आमतौर पर देश के कई हिस्सों में भूस्खलन होता है। घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल प्रशासन घायल लोगों की जान बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य में जुटा है।