विधायक अनूप प्रधान एंव सांसद गौतम ने किया पैंटून पुल का उद्घाटन

खबरें अभी तक। उतर प्रदेश से सटे गांव हसनपुर में यमुना नदी पर पैंटून पुल का विधानसभा विधायक अनूप प्रधान और अलीगढ़ से सांसद गौतम ने उदघाट्न किया। इस पेंटून पुल से 84 कोस परिक्रमा करते हुए लाखों की संख्या में श्रद्धालु गुजरते हैं।

आपको बता दे होडल व हसनपुर ब्रज क्षेत्र में आते है और अधिक माघ के महीने में परिक्रमा के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस यमुना से होते हुए निकलते है। जिसके लिए यहां के लोगों ने हरियाणा सरकार से यमुना पुल बनवाने के लिए मांग की थी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करीब तीन साल पहले हसनपुर रैली में आकर मांग मंजूर करके गए थे। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी यहां पुल निर्माण शुरू नहीं किया गया। जिसके लिए यहां के लोगों के साथ पवन शर्मा ने अनशन भी किया था। लेकिन झूठा आस्वाशन देकर अनशन खत्म करा दिया गया। लेकिन अब हरियाणा सरकार ने तो यहां के लोगों की सुध नहीं ली। लेकिन यूपी सरकार ने श्रद्धालुओ की परेशनी को देखते हुए करीब 40 लाख की लागत से पेंटून पुल का निर्माण कराया है। जिसका विधिवत उद्घाटन किया गया और पक्के पुल निर्माण जल्द कराने का लोगो को अस्वाशन दिया गया है।

वहीं हरियाणा पुलिस द्वारा गांव सतुआ गढ़ी के लोगों के ऊपर 307 का मुकदमा लगाने का आरोप लगते हुए यूपी विधायक को ज्ञापन सोपा और कहा कि, यहां पैंटून पुल के होते हुए हरियाणा के प्रशाशन ने यमुना पर नाव का ठेका छोड़ा हुआ है और परिक्रमा यात्रियों को जबरदस्ती नाव में बिठा कर 50 रूपए लेकर लूट रहे थे। जिसका विरोध हरियाणा व यूपी के लोगों ने किया था और ठेकेदार के न मानने पर यूपी की तरफ से लोगों ने फायरिंग की थी। लेकिन हसनपुर पुलिस ने हमारे यहां के लोगों पर 307 का मुकदमा लगा दिया है। जिसपर खैर से विधायक ने निष्पक्ष जांच कराने का आस्वाशन दिया है।