गंदगी के ढेरों में तब्दील हुई सीएम की स्मार्ट सिटी

खबरें अभी तक। करनाल में नगर निगम कर्मचारियों का धरना जारी पिछले 14 दिनों से जारी है।  इसके बाद भी सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। आज सर्वकर्मचारी संघ के आवाहन पर प्रदर्शन किया गया और दोपहर को डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

नगर निगम कर्मचारियों का धरने को आज 14 दिन हो गए लेकिन सरकार व् कर्मचारी दोनों आम आदमी की जन्दगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिस के कारण शहर सीएम सिटी में गंदगी के अम्बार लगे हुए हैं। जगह जगह गंदगी पड़ी है। गंदगी  के ढेरों में तब्दील  शहर बदबू मारने लगा है स्मार्ट सिटी डर्टी सिटी बन गया है। आज भी नगर निगम परिसर में धरना सर्व कर्मचारी संघ के समर्थन से चला हुआ है।