समुंदर सहवाग को बहादुरगढ़ पार्षद संघ का पहला प्रधान चुना गया

खबरें अभी तक। बहादुरगढ नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की निगरानी के लिए और पार्षदों के हितों के लिये बहादुरगढ़ पार्षद संघ का गठन हो गया है। समुंदर सहवाग को बहादुरगढ पार्षद संघ का पहला प्रधान चुना गया है। नगर परिषद सभागार में पार्षदों की बैठक में ये फैसला लिया गया है। इस बैठक में नगर परिषद चैयरपर्सन के विरोधी 15 पार्षदों के अलावा चैयरपर्सन पक्ष के चार पार्षदों ने भी भाग लिया।

सभी पार्षदों ने एकजुट होकर पार्षद संघ के गठन की बात कही। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के समुंदर सहवाग को प्रधान चुना गया।भाजपा के गजानंद गर्ग को उपप्रधान, सुरेंद्र चुघ को कोषध्यक्ष, सतपाल राठी को प्रवक्ता और संदीप को सचिव चुना गया है।वजीर राठी को पार्षद संघ का संयोजक बनाया गया है। बहादुरगढ पार्षद संघ का गठन होने के बाद सभी पार्षदों ने समुंदर सहवाग का फूलमालाओं से स्वागत किया।

मुंह मीठा करवा कर एक दूसरे को बधाई भी दी।नगर परिषद के गेट पर धरना दिए बैठे हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने भी समुंदर सहवाग और पार्षद संघ की कार्यकारिणी का स्वागत किया।प्रधान चुने जाने के बाद समुंदर सहवाग ने कहा कि वो पार्षदों की भलाई के साथ उन्हें एकजुट रखने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि  शहर में विकास के कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ हो इसके लिए भी वो पूरी ताकत से काम करेंगे।

संघ के प्रवक्ता सतपाल राठी ने भी नगर और नगरवासियों के विकास के लिए पार्षद संघ के गठन की बात कही है।उन्होंने कहा कि पार्षद संघ नगर परिषद में पार्षदों और शहर के लोगों की समस्याओं को पूरी जयर सोर से उठाएगा और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार नही होने दिय्या जाएगा।