कर्नाटक चुनाव को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने उठाया चुनाव प्रणाली पर सवाल

खबरें अभी तक। कर्नाटक चुनाव के नतीजों को देखते हुए भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों ने चुनाव को लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। रोहतक पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि एवीएम पर सवाल उठते रहे हैं और चुनाव आयोग इस पर स्पष्टीकरण नहीं दे पाया। अगर चुनाव बैलेट पेपर से होते तो अच्छा होता। ये लोकतंत्र है जो भी नतीजे आए हैं वे उसका सम्मान करते हैं।

साथ ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते खराब हुए प्रदेश के हालातों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पर सवाल उठाते हुए कहा कि तूफान का अलर्ट हो या फिर सफाई के हालत मुख्यमंत्री तो प्रदेश को राम भरोसे छोड़ विदेश यात्रा करने में लगे हुए हैं। प्रदेश के हालत तो ऐसे है जैसे रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था। खुले में नमाज के मामले में मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया वह गलत है, ये लोग समाज को बांटने में जुटे हुए हैं। किसी भी समस्या के समाधान खोजने की ओर इनका कोई ध्यान नही है। अगर नमाज पढ़ने की बात है तो सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में झाड़ू लेकर फोटो खिंचवाने वाले प्रदेश के नेता अब कहाँ हैं। जब हर जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिनके तो गुमशुदगी के पोस्टर लगने चाहिए। उन्होंने कहा 3 जून से पानीपत के समालखा से फिर  जन क्रांति यात्रा की शुरुआत करेंगे और भाजपा की जनविरोधी नीति को लेकर जनता के बीच जाएंगे।