HSSC मामला : भारत भूषण भारती बर्खास्त

खबरें अभी तक। ब्राह्मण समाज ने फूंका हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अध्यक्ष भारत भूषण भारती का पुतला. कहां अगर 18 तारीख तक भारत भूषण भारती को बर्खास्त नहीं किया गया तो 19 मई के मुख्यमंत्री के रोड शो में ब्राह्मण समाज मुख्यमंत्री को दिखाएंगे काले झंडे।

जेई की परीक्षा पत्र से ब्राह्मण समाज से संबंधित पूछे गए सवाल के रोष स्वरूप समाज के लोगों ने आज कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय के बाहर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन  भारत भूषण भारती का पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।  ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना था की  प्रदेश सरकार भारती चेयरमैन को उनके पद से हटाये  किसी भी समाज के बारे में अभद्र टिप्पणी करना घटिया मानसिकता को दर्शाता है।