बिहार के बक्सर आरा फॉर लेन पुल और सड़क कार्य का भूमि पूजन

खबरें अभी तक। बिहार के बक्सर आरा फॉर लेन पुल और सड़क कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि परिवहन मंत्री संतोष निराला ने की शिरकत। कार्यक्रम में जेडीयू के डुमराव विधायक ददन सिंह यादव भी हुए शामिल। ददन सिंह यादव ने मंच से कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं होना अपने आप में अजीबोगरीब है।

हालांकि वह इस तरह की योजना का स्वागत करते हैं। इसपे प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री की तस्वीर आंधी पानी में उड़ गया। हालांकि यह बात भी सही है कि मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री की तस्वीर कहीं नहीं दिखाई पड़ रही थी।