चुनावी रंजीश में एक की मौत आधा दर्जन घायल

खबरें अभी तक। केसरिया नगर पंचायत का चुनाव लगभग एक माह पूर्व समाप्त हो गया लेकिन केसरिया नगर पंचाचत के सारणपुर में रविवार को देर शाम में दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में एक पक्ष के शुभलाल साह की मृत्यु हो गयी और तरुण साह, रेशमी देवी एवं करूण साह गंभीर रूप से घायल है जबकि दूसरे पक्ष के विनोद साह, विशाल कुमार, कौशल्या  देवी एवं विकास कुमार गंभीर रूप से घायल है। साथ ही अनिल गिरि का भी मामुली हाथ कटा हैं।

गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि चुनावी रंजीश के कारण विवाद हुआ और ये घटना घट गयी। हलाकि मृतक शुभलाल साह एवं विनोद साह चौकिदार गफूर साह का सगा भाई है इस मामले से चौकिदार गफूर साह अलग है। साथ ही चकिया डीएसपी ने फोन पर बताया कि घटना का कारण जमीनी विवाद है लेकिन चुनावी रंजीश भी माना जा रहा है।