दमकल विभाग के कर्मचारियों ने की 72 घटें की हड़ताल

ख़बरें अभी तक। हरियाणा सरकार की मुसीबतें बढ़ती जा रही है अपनी मांगों को लेकर हरियाणा में नगर परिषद और दमकल विभाग के कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर चले गए है। जिससे काम काज ठप हो गया है, वहीं नगर परिषद पर ताला लटकने से आमजन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है, जिससे शहर में सफाई की व्यवस्था भी चरमरा सकती है

सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक प्रधान इंद्र सिंह ने कहा कि सरकार अपने चेहतों को नौकरी देना चाहती है तभी दमकल विभाग के कर्मचारियों को हटाने का काम किया है और हमारी मांग है कि कर्मचरियों को समान काम और समान वेतन दिया जाए। अभी हमारी 72  घंटे की हड़ताल है  मांगे पूरी न हुई तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते है।