महेंद्रगढ़: शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने अपने गुरु से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

खबरें अभी तक। महेंद्रगढ़ में हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने अपने गुरु से मुलाकात कर आशीर्वाद लेकर मुरलीमनोहर मंदिर में सर झुंकाया | उन्होंने मौसम विभाग की आंधी-तूफान की संभावनों के आने की चेतावनी के कारण स्कूल में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के हितो को ध्यान में रखते हुए दो दिन की स्कूलों की छुट्टियों का कारन बताया।

आज हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा महेंद्रगढ़ में अपने दो दिन के प्रवास के समय अपने गुरु शिव गौड़ रेखा शास्त्री से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने गाय के सम्बन्ध में अपने गुरु जी से इस विषय पर काफी चर्चा की और गाय की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म बताया| उन्होंने बताया की ब्राजील में भी गाय को बड़े ही आदर भाव के साथ रखा जाता है और वंहा भी अपनी गाय कामधेनु आदि के नाम से गौशालाये है |

वहां भी अपने भारत के नस्ल की गायों को बहुत महत्व दिया जाता है| इसके बाद उन्होंने मुरलीमनोहर मंदिर में माथा टेका और मंदिर के जीर्णोधार की बात कही | उन्होंने मौषम विभाग की आंधी-तूफान की संभावनों के आने की चेतावनी के कारण स्कूल में पढने वाले लाखों बच्चो के हितो को ध्यान में रखते हुए दो दिन की स्कूलों की छुट्टियो का कारन बताया।