जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कई दफ्तरों का किया औचक निरीक्षण

खबरें अभी तक। शेखपुरा के नव पदस्थापित जिलाधिकारी योगेन्द्र  सिंह ने आज पदभार ग्रहण करते ही समाहरणालय परिसर स्थित कई दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। निरिक्षण के  दौरान कई दफ्तरों के दो दर्जन कर्मी  गायब पाए गये। जिलाधिकारी ने बिना सुचना के गायब कर्मियों की आज की हाजरी काटते  हुये  सभी से स्पष्टीकरण पूछा है।

जिलाधिकारी ने इस दौरान योजना  कार्यालय में कांट्रेक्टर को बैठे देख भड़क उठे तथा वहां के  कर्मियों को जमकर फटकार लगाई तथा कहां की अनावश्यक दफ्तर में कांट्रेक्टर या अनवांटेड लोगो को न बैठाएं।  इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बताया की उनका उद्देश्य है की लोगो का काम समय पर हो तथा कार्यालय से लोगों को वापस नहीं लौटना पड़े। कर्मी समय से आये और समय पर घर वापस लौटे तथा समय का पालन करे इसे सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी ने बताया की आगे स्कूलों  तथा अस्पतालों का भी औचक निरिक्षण किया जायेगा तथा वहां की व्यवस्था में सुधर लाया जायेगा।