मां-बेटे की हत्या कर फरार युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबरें अभी तक। साउथ ईस्ट दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल थाना इलाके में हुई मां-बेटे की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि आरोपी बबलू कुमार मंडल उर्फ़ संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

पिछले महीने 30 वर्षीय सावित्री और अपने 8 साल के बेटे प्रोसेनजीत घोष के साथ मृत पाई गई थी। दोनों के गर्दन पर वार करके हत्या की गई थी। मामले की सूचना पुलिस को तब मिली जब उसे घर पर से बदबू आने लगी। फिर लोगों ने जानकारी दी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों का शव बाहर निकाला था। पुलिस ने कमरे से मिले बच्चे के स्कूल बेल्ट की मदद से हत्यारे को खोज निकाला। स्कूल बेल्ट के आधार पर जब पुलिस तुगलकाबाद के स्कूल पहुंची तो बच्ची की पहचान हो गई। स्कूल में बच्चे के स्थायी पते के तौर पर पश्चिम बंगाल के मालदा का एड्रेस दिया हुआ था।

जांच करती हुई पुलिस जब मालदा पहुंची तो उसे पता लगा कि संदिग्ध झारखंड भाग गया है। आखिरकार पुलिस ने झारखंड से आरोपी को दबोच निकाला। उसने वारदात के बारे में पुलिस को बताया तो पता चला कि वह महिला का पति नहीं बल्कि लिव इन पार्टनर था।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार पति की मौत के बाद सावित्री अपने बेटे के साथ दिल्ली आ गई थी। यहां उसकी मुलाकात बबलू मंडल से हो गई। यह मुलाकात धीरे-धीरे प्रेम में तब्दील हो गई और वह बबलू के साथ लिव इन में रहने लगी।