कच्चा कर्मचारी संघ हरियाणा ने पंचकूला में किया धरना प्रदर्शन

खबरें अभी तक। कच्चा कर्मचारी संघ हरियाणा ने आज अपनी मांगों को लेकर पंचकूला में धरना प्रदर्शन किया और सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन कर रहें प्रदर्शनकारी बारिश के चलते भी सड़कों पर डटे रहें । सड़को पर उतरे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

कच्चा कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रजिंदर शर्मा ने कहा की आज सैकड़ों की संख्या में कच्चा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के विभिन विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों के साथ हो रहा शोषण बन्द किया जाए ,कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, न्यूनतम वेतन ₹18000 और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि सरकार उनकी मांगे जल्द से जल्द पूरी करें। उन्होंने कहा कि कच्चा कर्मचारी संघ हरियाणा की मांग मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात करवाई जाए और जल्द से जल्द मांगे पूरी की जाए।