शादी के दौरान दूल्हे को लगी गोली, खुशी में पसरा मातम

खबरें अभी तक।  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शादी की रस्म के लिए बैठे एक दूल्हे की हर्ष फायरिंग के दौरान मौत हो गई। घटना कल देर रात की है। लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव के रामपुर गांव से बारात आई थी जब शादी की रस्में चल रही थी। गाना-बजाना के साथ दूल्हा ससुराल की तरफ दुल्हन के साथ फेरे लेने के लिये बढ़ रहा था। सभी खुशी मे नाच गा रहे थे। तभी फायरिंग होने लगी। बंदूक और पिस्टल से एक के बाद एक गोली चली। इसी दौरान एक पिस्टल की गोली सीधे दूल्हा सुनील वर्मा के सीने में जा लगी। गोली लगने के बाद वहां हफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूल्हे के घर में जहां मातम पसरा है वहीं लड़की के घर में भी गमहीन माहौल में बदल गई है। लड़की ने शादी के कितने सपने संजोये होते है, वहीं दुल्हन रूबी अपनी किस्मत को कोस  रही है कि मैं बदनसीब हूँ ।वह  खुश थी कि मैं अपनी ससुराल जायेंगी लेकिन उसकी खुशियां गम में बदल गई। दूल्हे की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया और मामला दर्ज किया। फायरिंग करने वाले युवक रामचंद्र की तलाश जारी है जिलाधिकारी ने कहा कि हर्ष फायरिंग पर रोक है। उसके बावजूद फायरिंग हुई है इस मामले में आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।